स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पिता बने हैं। लंबे समय से टीम में वापसी की कोशिश कर रहे ठाकुर के घर बड़े टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नन्हा मेहमान आया।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के लिए खुशी का डबल मौका आया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 शुरू होने से पहले ठाकुर के घर एक नन्हा मेहमान आया। इस खबर को उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा किया। अब सवाल यह है कि क्या ठाकुर पहले मैच से ही मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
