
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के बैतूल स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान अजय जामवाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार खंडेलवाल परिवार के साथ खड़ा है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सुरभि खंडेलवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
