मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ नजदीक आ रही है- राहुल

श्री गांधी ने रविवार को गोवा में कांग्रेस की ‘गोंय राखण यात्रा’ में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कितनी भी ताकत, पैसा और मार्केटिंग का इस्तेमाल कर ले, जनता उसकी सच्चाई समझ चुकी है और युवा उसके खिलाफ खड़े हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरी के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया सबने मिलकर मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम सहित कई राज्यों में वोट चोरी की है।

श्री गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्र वोट चोरी, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस से उनकी पिटाई करवा रही है।

उन्होंने भाजपा पर गोवा में भ्रष्टाचार, जमीन की लूट और बेरोजगारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार का ढांचा खत्म कर दिया है और देश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। श्री गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की।

 

Next Post

सीजेपी के संस्थापक दिपके ने विरोध जारी रखने का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के प्रयास का लगाया आरोप

Sun Oct 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि हाल ही में हुई गिरफ्तारियां और हिरासत में लेने की घटनाएं उनके समूह से जुड़े साथियों को डराने-धमकाने के मकसद से की गई हैं। उन्होंने कहा कि वे अपना अभियान जारी रखेंगे और […]

You May Like