चेन्नई, 20 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और मंगलवार को भी इसी इलाके में केन्द्रित रहा।
मौसम विभाग ने कहा कि यह तंत्र पिछले 12 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज सुबह 05:30 बजे भी इसी इलाके में केन्द्रित रहा।
विभाग कहा कि इसके अगले 12 घंटों में अपनी तीव्रता बनाए रखते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। इसके बाद कल तक निम्न दबाव वाले क्षेत्र के तौर पर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर और आगे बढ़ने की संभावना है और फिर 22 अक्टूबर को पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर सोमालिया तट की ओर बढ़ेगा।
विभाग के अनुसार इसके असर से 22 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में सोकोट्रा आइलैंड्स के साथ-साथ और 22 अक्टूबर तक सोमालिया तट पर 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी रफ़्तार 55 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। समुद्र की हालत खराब से बहुत खराब रहने की आशंका है और मछुआरों को इस दौरान इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गयी है।
