शराब ठेका हटाने स्कूली बच्चे सडक़ों पर

सण्डावता। संडावता में शनिवार को पीएम श्री स्कूल के 100 से ज्यादा छात्र अपनी मांगों को लेकर सडक़ पर उतर आए. छात्रों ने स्कूल के पास चल रही शराब दुकान हटाने और स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने करीब एक घंटे तक धरना दिया. इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी भी की.

पुलिस और तहसीलदार पहुंचे, छात्रों से की बात

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर छापीहेड़ा थाना पुलिस और सारंगपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. छात्रों ने बताया कि स्कूल के पास शराब दुकान होने से उन्हें परेशानी होती है. वहीं, स्कूल के सामने से तेज रफ्तार वाहन निकलने के कारण हादसे का डर बना रहता है. तहसीलदार ने छात्रों को शराब दुकान हटाने और स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने का भरोसा दिया. इसके बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया.

आश्वासन के बाद खत्म किया प्रदर्शन

छात्रों का कहना है कि स्कूल के पास शराब दुकान हटने और स्पीड ब्रेकर बनने तक उनकी समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी. शनिवार को करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के आश्वासन पर छात्रों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया.

एक महीने पहले भी किया था प्रदर्शन

छात्रों ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर करीब एक महीने पहले भी प्रदर्शन किया था. उस समय सारंगपुर एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया था. एक महीने बाद भी शराब दुकान नहीं हटाई गई और स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं बना. इससे नाराज छात्र शनिवार को दोबारा सडक़ पर बैठ गए.

Next Post

पथरिया एसडीएम-तहसील कार्यालय आईएसओ 9001:2015 से सम्मानित

Sat Sep 19 , 2026
पथरिया/दमोह। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व तहसीलदार कार्यालय पथरिया को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के तहत पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। क्यूआरओ द्वारा कार्यालय का स्वतंत्र मूल्यांकन किया गया। जिसके बाद निर्धारित गुणवत्ता प्रबंधन मानकों के अनुरूप पाए जाने पर प्रमाण-पत्र जारी किया गया। प्रमाण-पत्र के अनुसार एसडीएम व […]

You May Like