सतना: पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात विक्रम सिंह एवं एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौर के नेतृत्व में चित्रकूट अनुविभाग के समस्त थाना चित्रकूट, मझगवाँ, धारकुण्डी, बरौंधा, सभापुर के थाना प्रभारियों द्वारा अपनी अपनी हथियारबंद टीमों के साथ पन्ना जिला के सरहदी थाना बृजपुर चौकी पहाड़ीखेड़ा से लगे गांवों कठवरिया,सेहा के जंगल, भंवर,सुनहा नाला जवारिन खैरवार मझगवा ,गड़ौखर के जंगल, भटवा जंगल, केल्होरा जंगल खरहा हरदुआ भगड़ा सेजवार ,गोदावरी यूपी के गांव खमरिया बदरी के जंगलों में कांबिंग जंगल सर्चिंग करके तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों, ठेकेदारों, बकरी भैंस गाय चराने वाले चरवाहों एवं आम ग्रामीणों से चर्चा कर हथियारबंद बदमाशों के बारे में जानकारी ली गई.
विभिन्न टीमों द्वारा सम्पूर्ण तराई क्षेत्र का परम्परागत कांबिग एवं आधुनिक ड्रोन तकनीक का उपयोग करके प्रभावी सर्चिंग की गई। एहतियातन सम्पूर्ण सरहदी क्षेत्र में पुलिसिया मुखबिर तैनात किए गए है इस तरह की किसी भी गतिविधि की सूचना देने वालो को पुरुस्कृत करने की सूचना भी ग्रामीणों को मौके पर दी गई है सूचना के आदान प्रदान हेतु मोबाइल नंबर शेयर किए गए है।
