इटारसी: नर्मदापुरम और इटारसी के बीच रैसलपुर के पास ग्लोरी एवं सुंदरवन ढाबे के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को पहले नर्मदा अपना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा यहां से भोपाल रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में आशिक पिता शेख इरशाद 40 वर्ष इमामबाड़ा नर्मदापुरम की घटना स्थल पर मौत हो गयी थी। शहंशाह पुत्र शेख शकील उम्र 30 वर्ष कोठी बाजार नर्मदा पुरम गंभीर रूप से घायल हो गया।
