सेल्फ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जबेरा थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

जबेरा/दमोह: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे ‘सेल्फ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत नवागत थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जबेरा पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी.कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग तथा डिजिटल भुगतान से जुड़े साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

ऐसे में सभी विद्यार्थियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। इस अवसर पर प्राचार्य मोहन सेन, नंदकिशोर बाजपेई, पवन राय, साकेत जैन, प्रधान आरक्षक प्रेम बैरागी, आरक्षक राहुल शर्मा ब विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Next Post

6 माह का कारावास पूरा करने पर दायर करेंगे जमानत आवेदन

Sun Jul 5 , 2026
रीवा: जिले के बैकुंठपुर थानान्तर्गत पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की तरफ से जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी। जमानत आवेदन की सुनवाई के दौरान आधा दर्जन आरोपियों ने आवेदन वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा है कि वह 6 माह की कारावास अवधि पूरी […]

You May Like