
बालाघाट। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत विगत दिवस विभागीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन आयु वर्ग 14 बालक-बालिका की चयन प्रतियोगिता बैहर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत दक्षिण क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र एवं मध्य क्षेत्र के बालक बालिका शामिल हुए। प्रतियोगिता बालक क्रीड़ा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय बैहर बैडमिंटन इंडोर हॉल में सम्पन्न हुई, जिसमें चयनित खिलाड़ियों को संस्था के प्राचार्य, समस्त पीटीआई ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डीके मेश्राम ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन होने के फ़लस्वरुप सागर जिले में 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 14 सदस्यीय जनजातीय कार्य विभाग का दल एवं जनरल मैनेजर तथा कोच शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में दक्षिण क्षेत्र बालाघाट जिले के 08 बालक बालिका एवं पश्चिम क्षेत्र धार जिले से 01 बालिका, खरगौन जिले से 01 बालिका शामिल होंगे।
