सूखी सेवनिया में ROB की धंसी सड़क, अधिकारियों ने शुरु की जांच 

भोपाल। शहर के सूखी सेवनिया आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के एक तरफ की आर-ई वॉल क्षतिग्रस्त होने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया. सोमवार को हुई इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की हानि जानकारी सामने नहीं आई है.

घटना की जानकारी मिलते ही मप्र सड़क विकास निगम के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. क्षतिग्रस्त क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. मौके पर मौजूद अधिकारी सड़क धंसने के कारणों की जांच कर रहे हैं. इसके साथ ही मरम्मत कार्य को भी शुरू कर दिया गया है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव ने स्पष्ट किया है कि अगर जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

एमपीआरडीसी के अधिकारियों के अनुसार, इस सड़क का निर्माण साल 2013 में हुआ था. मेसर्स ट्रॉन्सट्राय प्रा. लि. ने बीओटी मॉडल के तहत सड़क का निर्माण कराया था. कंपनी का अनुबंध भी साल 2020 में निरस्त किया जा चुका है.

Next Post

अस्थाई अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया

Mon Oct 13 , 2025
रीवा। दीपावली के त्यौहार को लेकर जगह-जगह दुकाने लगाई जा रही है और सडक़ो पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसके चलते आवागमन बाधित हो रहा है. सोमवार को नगर निगम उडऩदस्ता दल ने कई जगह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की. गल्ला मंडी से गुरुद्वारा रोड तक दुकानदारों द्वारा आगे […]

You May Like