प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो दिवसीय AI कार्यशाला शुरू

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक के नेतृत्व में दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस कार्यशाला में प्रदेशभर के कांग्रेस प्रवक्ताओं, मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य पार्टी की तकनीकी क्षमता को बढ़ाना और डिजिटल युग में संवाद को और प्रभावी बनाना है।

पहले दिन प्रतिभागियों को एआई तकनीक के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार एआई के माध्यम से राजनीतिक संदेश प्रसारित किए जा सकते हैं, तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की जा सकती है, फेक न्यूज़ का जवाब दिया जा सकता है और सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति बनाई जा सकती है। प्रशिक्षण में एआई आधारित कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल पोस्टर व वीडियो निर्माण, प्रेस विज्ञप्ति लेखन और रीयल-टाइम डाटा विश्लेषण पर विशेष जोर दिया गया।

डॉ. नायक ने कहा, “राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए बदलते समय के साथ अपडेट रहना जरूरी है। एआई न केवल भविष्य है, बल्कि वर्तमान की आवश्यकता भी है।

दूसरे दिन प्रतिभागियों को एआई टूल्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में इनका उपयोग कर सकें। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मीडिया प्रभारी और तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Next Post

मुलताई में तिरंगा यात्रा और पौधारोपण अभियान में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल

Tue Aug 12 , 2025
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को बैतूल जिले के मुलताई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली के रूप में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने माँ ताप्ती के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर […]

You May Like