खाद दुकानों का औचक निरीक्षण, डबरा में एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई

ग्वालियर: संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास आर.एस. शाक्यवार के नेतृत्व में संभागीय गुणवत्ता नियंत्रण दल ने ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र की खाद दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जैन खाद भंडार, मां कैला देवी कृषि सेवा केंद्र, शिवम सीमेंट एजेंसी, कामतानाथ बीज भंडार एवं जय बाबा ट्रेडर्स पिछोर रोड डबरा का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान जय बाबा ट्रेडर्स पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

संयुक्त संचालक कृषि शाक्यवार ने बताया कि पोर्टल पर प्रदर्शित 36.26 मैट्रिक टन यूरिया का भौतिक सत्यापन करने पर स्टॉक शून्य पाया गया। इसके अलावा पीओएस मशीन, भाव सूची, स्टॉक एवं वितरण पंजी भी अनुपस्थित मिले। उक्त प्रतिष्ठान पर उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

रेडक्रॉस सोसायटी ने डबरा में लगाया दिव्यांग सहायता शिविर

Wed Aug 27 , 2025
ग्वालियर: इस जीवन की सार्थकता तभी है जब वह दीन-दुखियों की सेवा एवं जरूरतमंदों के काम आए। इस आशय के विचार कलेक्टर रुचिका चौहान ने व्यक्त किए। श्रीमती चौहान डबरा के कम्युनिटी हॉल में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी डबरा के तत्वाधान में आयोजित तृतीय विशाल दिव्यांग सहायता शिविर में मौजूद सेवाभावी […]

You May Like