शराब पीने वालों और पिलाने वालों को खदेड़ा

छिंदवाड़ा। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई दुकानों के आसपास पीने-पिलाने वालों पर तीन विशेष दलों की कार्रवाई जारी है. बीती रात शहर में शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है. बस स्टैंड, फव्वारा चौक, दीवानचीपुरा, रेलवे स्टेशन, नरसिंहपुर नाका, खजरी नाका, परतला, चंदनगांव, इमलीखेड़ा और सब्जी मंडी क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर तीन विशेष दल बनाकर कार्रवाई की गई. दुकानों, ठेलों और टपरों के पास खड़े पीने वालों को मौके से भगाया गया . अभियान के दौरान दुकानों के पास, ठेलों-टपरों और आसपास की दुकानों पर खड़े होकर शराब पीने वालों को मौके से भगाया गया।वहीं, पिलाने वालों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. आबकारी विभाग की पूरी टीम ने की प्रभावी कार्रवाई में पूरा आबकारी अमला शामिल रहा इनमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चौहान, भारती गौड़, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी ,आबकारी उप निरीक्षक आकाश मेश्राम, जीत सिंह धुर्वे, वैशाली भगत, रूची बागरीतथा समस्त आरक्षकगण उपस्थित रहे. विभाग ने स्पष्ट किया है कि शहर में शराब दुकानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

 

Next Post

उमंग उत्सव के रुप में मनाया बाल दिवस, कृष्णा वैली स्कूल में लगा भव्य बाल मेला

Mon Nov 17 , 2025
छापीहेड़ा। छापीहेड़ा स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था कृष्णा वैली इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को उमंग उत्सव नाम से भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया. मेले को लेकर बच्चो में भारी उत्साह नजर आया. शुभारंभ नपं उपाध्यक्ष राजेश टांक, भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्री रजक के द्वारा किया गया. उन्होंने विद्यालय में […]

You May Like