क्रूरता की हदें पार, मुंह-पैर बांधकर महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे 34 गोवंश; मुलताई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पकड़ा

मुलताई। थाना क्षेत्र से गौवंश भरकर जा रहे एक ट्रक को मुलताई पुलिस द्वारा दाबका नाके से पकड़कर 34 गौवंश को तस्करो के कब्जे से मुक्त कराकर ट्रक जप्त किया है। टीआई नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया बीते कल 2 जून 2026 को थाना मुलताई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कत्थई रंग का आयसर ट्रक, जिस पर हरे रंग का तिरपाल ढका हुआ है तथा जिसमें बड़ी संख्या में गौवंश भरे हुए हैं, दाबका-पांढरघाटी मार्ग से महाराष्ट्र की ओर जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दाबका फॉरेस्ट नाका पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी 9363 को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका तथा फॉरेस्ट नाके का बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर वाहन को कुछ दूरी पर रोक लिया गया। इस दौरान चालक मौके का लाभ उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो पार्टिशन में कुल 34 गौवंश अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। गौवंशों के मुंह एवं पैर बंधे हुए थे तथा वे हिल-डुल भी नहीं पा रहे थे। मौके पर 2 गौवंश मृत अवस्था में तथा 32 गौवंश जीवित पाए गए। प्रारंभिक जांच में गौवंशों को वध हेतु महाराष्ट्र ले जाना प्रतीत हुआ।मासोद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमित पवार ने स्वयं आयसर वाहन चलाकर जप्त गौवंशों को उपचार, चारा एवं पानी की व्यवस्था हेतु गायत्री गौशाला, ग्राम बघोड़ा में सुरक्षित सुपुर्द कराया। मृत पाए गए 02 गौवंशों का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराकर।अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 4, 6 एवं 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम तथा धारा 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी चालक की तलाश जारी है।

Next Post

महिला प्रधान आरक्षक ने आग लगाकर की आत्महत्या

Wed Jun 3 , 2026
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रियदर्शनी कॉलोनी में बुधवार सुबह पुलिस लाइन में पदस्थ एक महिला प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। मृतिका ने अपने सूने घर में जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। जिससे आग में गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही […]

You May Like