भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जन सुनवाई की गई. जो कलेक्टर की बिना मौजूदगी में की गई. एडीएम ने सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए. सुनवाई के दौरान न्यू मार्केट रोशनपुरा निवासी नीलेश नामदेव ने अपनी समस्या सुनाते हुए बताया कि जवाहर चौक के अनंत हार्ट हॉस्पिटल में 16 मार्च को पिताजी रामकुमार नामदेव को जांच के लिए ले गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. सीधे र्सीसीयू में रख लिया. जांच सभी नॉर्मल आर्इं. दूसरे दिन आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. जिसमें कोई देखरेख वाला नहीं था. रात 10 बजे तक पिताजी अच्छे थे. 18 सुबह 6:45 बजे कॉल गया. हॉस्पिटल पहुंचा तो पापा को मृत पाया. मैंने कहा कैसे हो गया? डॉक्टरों व स्टाफ ने कुछ नहीं बताया. सीसीटीवी फुटैज नहीं दिखाए. मुझसे अस्पताल प्रबंधन के द्वारा शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बोला गया. 19 मार्च हॉस्पिटल गया तो स्टाफ टालने लगा. 21 मार्च को हॉस्पिटल पहुंचे. हंगामा किया तो 20 मार्च का सीसीटीवी फुटैज दिखाने लगे. लेकिन 18 मार्च के नहीं दिखाए गए. पिताजी की नाभि के पास कट, टांके लगे हुए थे. जिसकी शिकायत के लिए टीटी नगर थाने में गए. शिकायत पर पुलिस वाले अस्पताल पहूंचे लेकिन उनको भी सीसीटीवी फुटैज नहीं दिखाए. दौबारा थाना प्रथारी के पास गए, फिर पुलिस ने छानबीन के दौरान 16 और 17 की वीडियो मिल गई, लेकिन 18 की नहीं मिली. डॉक्टर आरएस मीणा व अस्पताल के अन्य स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. रसूखदारों की वजह से अब तक एफआईआर नहीं की जा रही है, इसलिए किसी ओर के साथ ऐसा न हो. इस मामले की जांच एसीपी टीटी नगर को सौंपी है.
सरपंच का पावर, बनवा दिया हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर मकान, फिर तुड़वा दिया
कटारा झांगरिया खुर्द की निवासी संगीता गोचर ने जनसुनवाई में एडीएम सुमित पांडेय को शिकायत की है कि सरपंच सुरेश रैकवार ने धोखे में रखकर पहले हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर मकान बनवा दिया, जिसमें मेरी जमा पूंजी चली गई. मकान बनवाने से पहले मुझे यह नही बताया कि यह हाउसिंग बोर्ड की जमीन है. और बाद में मकान तुड़वा दिया. इसी तरह पैसे लेकर सरपंच रैकवार शासकीय जमीनों पर लोगों को मकान बनाने के लिए कहता है. वह जन प्रतिनिधि होने का उपयोग करके ऐसा करा रहा है. सरपंच ने ही मुझसे 15 बार मकान बनाने के लिए कहा. जब मैंने पूरी जमा पूंजी लागकर मकान बना लिया, तो बिना नोटिस के प्रशासन ने तोड़ दिया. एक लाख रुपये खर्च हुए. अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं. इस पर एडीएम ने जल्द ही कार्रवाई कराने के लिए कहा है.
सोसायटी से आंवटित भूमि की नहीं हो रही रजिस्ट्री
मिनाल रेसीडेंसी के पास दुर्गेश विहार निवासी लीलाधर गुप्ता ने जनसुनवाई में शिकायत की है कि आशीर्वाद महिला गृह निर्माण सोसायटी ग्राम बरखेड़ा नाथू नीलबड़ की ओर से साल 2011 में भूखंड आवंटित किया गया, लेकिन सोसायटी के बराबर में स्थित आनंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक विकास चौधरी के मध्य सीमा विवाद शुरू हो गया था जिससे प्रशासक नियुक्त किया गया था उसकी वजह से उक्त भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही. यह मामला निराकरण के लिए एडीएम नोर्थ को सौंपा गया है.
-ग्राम इमलिया में बिना सुविधाओं के काटे जा रहे प्लॉट
प्रीत नगर निवासी ज्योति विश्वकर्मा ने अवैध प्लाटिंग को लेकर जनसुनवाई में की है. इसमें कहा गया है कि मीनेष रियल स्टेट ग्रुप के नाम से संचालित कंपनी की ओर से अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है. प्रीत नगर ग्राम इमलिया में अवैध तरीके से प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं. प्लॉट काटने के दौरान सडक़, बिजली,पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया गया था, जो पूरा नहीं किया गया. राहुल,विशाल,महेंद्र मीणा की ओर से प्लॉट बेचे जा रहे हैं। ऐसी अवैध कॉलोनी पर प्रशासन जांच कर कार्रवाई करे.
