
जबलपुर। लापता नाबालिग की लाश भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर स्थित फार्म हाउस की पानी की टंकी में पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक त्रिपुर सुंदरी के पास स्थित फार्म हाउस में रामदास केवट परिवार के साथ रहताहै। जिसकी 17 वर्षीय बेटी अचानक गायब हो गई थी। गुरुवार को बालिका का शव फार्म हाउस में स्थित पानी की टंकी में उतराता मिला।
