अपहृत नाबालिग दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। चौकी खड्डी पुलिस की त्वरित कार्यवाही में अपहृत नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में चौकी खड्डी, थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 30 जून 2026 को चौकी खड्डी में ग्राम पेपखरा निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री, कक्षा 12वीं की छात्रा, दिनांक 29 जून 2026 को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खमरिया, थाना सेमरिया जिला रीवा में दबिश देकर नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 96, 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 का इजाफा किया गया । आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।इस कार्रवाई में सउनि नीरज कुमार, आरक्षक वेदप्रकाश, दीपेंद्र सिंह तथा साइबर सेल सीधी से कृष्णमुरारी द्विवेदी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

एसआईआर को लेकर दिल्ली भाजपा की बैठक, कार्य प्रगति की हुई समीक्षा

Fri Jul 3 , 2026
नयी दिल्ली 03 जुलाई (वार्ता) राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें एक जुलाई से शुरू हुई इस प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा की गयी। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा […]

You May Like