फिनिश लाइन से पहले टूटा रनर का हौसला, मैराथन दौड़ रहे युवक की मौत

इंदौर: रविवार सुबह आयोजित मैराथन के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. दौड़ पूरी करने से कुछ ही कदम पहले युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में इलाज की कोशिशें की गईं, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोलकाता निवासी आर्यन तोड़ी मैराथन में विधिवत पंजीयन कराकर शामिल हुआ था. दौड़ के अंतिम चरण में, नेहरू स्टेडियम स्थित फिनिश प्वाइंट से करीब 100 मीटर पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह स्टेडियम के बाहर गिर पड़ा.

संयोग से मौके पर मौजूद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत ने तत्काल उसे संभाला और सीपीआर भी दिया. इसके बाद एम्बुलेंस से उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. परिजनों की संतुष्टि के लिए युवक को बॉम्बे हॉस्पिटल भी ले जाया गया, लेकिन वहां भी उसे मृत ही बताया. घटना की सूचना मिलते ही आयोजन समिति के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

वित्त वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 रहने का अनुमान

Sun Feb 1 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like