एयर इंडिया विमान हादसे में पायलट संगठन ने की न्यायिक जांच की मांग

नयी दिल्ली 24 सितंबर (वार्ता) एयर इंडिया विमान हादसे में एक पायलट संगठन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर न्यायिक जांच की मांग की है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने पत्र में अबतक हुई जांच पर सवाल उठाये हैं। उसने 12 जून को अहमदाबाद में हुए हादसे की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बिठाने की मांग की है जिसमें विशेषज्ञों को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है।

फेडरेशन ने मंत्रालय से कहा है कि वह एएआईबी को पीड़ितों के परिवार से सीधे संपर्क करने या मीडिया में रिपोर्ट साझा करने से मना करे। साथ ही जांच को पायलटों के खिलाफ बताया है।

Next Post

लोकायुक्त ने सीएमएचओ कार्यालय से दस्तावेज जब्त किए

Wed Sep 24 , 2025
उमरिया। लोकायुक्त रीवा की टीम ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में छापेमारी की। जांच का कारण वर्ष 2016, 2017 और 2018 में बहुउपयोगी सामग्री खरीदी के लिए स्वीकृति मिलने के बावजूद खरीद न होना है। लोकायुक्त निरीक्षक केश राम मरावी ने शिकायत के आधार पर […]

You May Like