बारिश में एनएच-39 सीधी-सिंगरौली पर आवागमन पूरी तरह ठप
सिंगरौली : युवा कांग्रेस सिंगरौली के पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार द्विवेदी सूर्या ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सीधी-सिंगरौली एनएच-39 की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तीखा निशाना साधा है।श्री द्विवेदी ने कहा कि बारिश के दौरान एनएच-39 की जर्जर सड़के और खस्ताहाल पुलों की स्थिति के कारण सीधी-सिंगरौली मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
सड़क और पुल की बदहाल स्थिति के चलते आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है। पिछले 13 वर्षों में कई बार इसी तरह की स्थिति निर्मित हो चुकी है और कई अवसरों पर तीन से चार महीने तक इस मार्ग से आवागमन प्रभावित रहा है। श्री द्विवेदी ने भाजपा के स्थानीय सांसद और विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े पोस्टरों और प्रचार माध्यमों में सिंगरौली एयरपोर्ट के भविष्य का प्रचार और फोटोबाजी करने में जनप्रतिनिधि आगे रहते हैं, लेकिन,जनता की रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पुल और सुरक्षित आवागमन पर उनका ध्यान क्यों नहीं है।
