सूने मकान से चोरी, सोने-चाँदी के आभूषण और नकदी ले गए चोर

छतरपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र की देरी रोड पर देर रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख 10 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। मामला महेश प्रसाद पटेरिया के घर का है, जो परिवार सहित भगवा गांव गए हुए थे।शनिवार सुबह करीब 9 बजे मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा और परिजनों को सूचना दी।

जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो अलमारी से 11 चांदी के सिक्के, 2 जोड़ी पायल, 1 करधौनी, 1 सोने की अंगूठी, एक मिक्सी और 5 हजार रुपए नकद गायब मिले।
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। अचानक हुई इस चोरी की वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है

Next Post

नाती राजा की बारिश से 200 साल पुरानी रियासती इमारत ढही, बड़ा हादसा टला

Sat Aug 23 , 2025
छतरपुर:शनिवार सुबह पूर्व विधायक नाती राजा की 200 साल पुरानी रियासती इमारत ढह गई। यह घटना महल रोड स्थित पुरानी तहसील के पास हुई। इमारत के पास बुंदेलखंड हायर सेकेंडरी स्कूल और लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल संचालित होते हैं, जहाँ सैकड़ों छात्र अध्ययन करते हैं। घटना के समय स्कूल […]

You May Like