अमनजोत और दीप्ति के अर्धशतकों से भारत का सम्मानजनक स्कोर

गुवाहाटी,30 सितम्बर (वार्ता) अमनजोत कौर (57) और दीप्ति शर्मा ( 53 ) के शानदार अर्धशतकों से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ महिला विश्व कप के वर्षा प्रभावित मैच में मंगलवार को आठ विकेट पर 269 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में वर्षा से दो बार बाधा पड़ी। पहले निर्धारित ओवरों की संख्या 48 और फिर 47 कर दी गयी। भारत ने अपने छह विकेट 124 रन पर गंवा दिए थे लेकिन अमनजोत और दीप्ति के अर्धशतकों ने भारतीय पारी को संभाल लिया। दीप्ति पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुईं।

अमनजोत कौर विश्व कप में नंबर आठ पर आने के बाद अर्धशतक लगाने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बन गयीं। यह नंबर आठ बल्लेबाज का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। अमनजोत ने 56 गेंदों पर 57 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि दीप्ति ने 53 गेंदों पर 53 रन में तीन चौके लगाए।

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 200 का स्कोर भी नहीं बना पाएगा। रनावीरा ने एक ही ओवर में तीन झटके देते हुए भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। हरलीन देओल, जेमिमाह रॉड्रिग्स के बाद हरमनप्रीत कौर भी पवेलियन लौट गई थीं। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में रनावीरा ने ऋचा घोष का भी शिकार कर लिया और भारत महज 124 के स्कोर पर छह विकेट गंवा चुका था। लेकिन यहां से दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर के बीच शतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने ही अर्धशतक जड़े। इसके बाद स्नेह राणा के कैमियो की बदौलत भारत ने स्कोरबोर्ड पर 269 जोड़ लिए।

प्रतीक रावल ने 37 और हरलीन देओल ने 48 रन बनाये जबकि स्मृति मंधाना आठ और कप्तान हरमनप्रीत कौर 21 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स का खाता भी नहीं खुला। स्नेह राणा ने 15 गेंदों पर नाबाद 28 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए।

श्रीलंका की तरफ से इनोका रनावीरा ने 47 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए।

 

Next Post

संघ शताब्दी वर्ष : भोपाल विभाग में 373 पथ संचलनों में डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल

Tue Sep 30 , 2025
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयादशमी पर अपने शताब्दी वर्ष का शुभारंभ कर रहा है। इस विशेष अवसर पर वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहला आयोजन पथ संचलन होगा। भोपाल विभाग में 2 से 12 अक्टूबर के बीच कुल 373 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाएंगे, जिनमें […]

You May Like