
रीवा। रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल की गायनी ओटी में भीषण आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग पर काबू पा लिया गया है
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एहतियातन आसपास के वार्डों को खाली कराया गया है।
घटना से अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
