चेंबर में दीवाली मिलन एवं क्रिकेट कार्निवाल स्थगित

ग्वालियर: मप्र चेबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने चेंबर का कल 3 जनवरी को होने वाला दीपावली नववर्ष मिलन समारोह व क्रिकेट कार्निवाल स्थगित कर दिया गया है। यह 3 जनवरी से कै. रूपसिंह स्टेडियम पर होना था। अब यह 4 जनवरी से आयोजित होगा।चेंबर के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पूर्व अध्यक्ष स्व. विष्णु गर्ग के दुखद निधन के कारण शोक में अब यह आयोजन 3 जनवरी से नहीं होगा।

एक दिन को स्थगित रखा जायेगा। अब यह आयोजन व क्रिकेट कार्निवाल 3 की जगह 4, 5 जनवरी को आयोजित होंगे। मैच 4 जनवरी को सुबह 9 बजे से कै. रूपसिंह स्टेडियम में है खेले थे जायेंगे। मैच व आयोजन 3 जनवरी को स्थगित करने की सूचना की पुष्टि चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल व कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने की है।

Next Post

जबलपुर में खुलेगा वैचारिक गीता भवन अध्ययन केंद्र

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में नगर निगम की पहल से गीता भवन वैचारिक अध्ययन केंद्र तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही इसका भव्य उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि आधुनिक अध्ययन और प्राचीन ज्ञान का संगम है, जहां धार्मिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक […]

You May Like