हिट एंड रन, महिला की मौत, रोड क्रॉस करते समय हादसा

ग्वालियर:इंदौर से गोरमी भिंड जा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक बस को रोकने के बदले गाड़ी काे भगा ले गया। घटना मोहना में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे की है।पुलिस ने पीछा कर बस को पनिहार के पास रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया। शव को निगरानी में लेकर बस चालक की तलाश की जा रही है।

इंदौर से भिंड के गोरमी निवासी शकुंतला प्रजापति (50) बस में सवार होकर ग्वालियर आ रही थी। बस जब मोहना हनुमान मंदिर स्थित हाईवे पर पहुंची तो चालक ने बस रोक दी। यात्रियों को वॉशरूम और चाय नाश्ता करने के लिए बोल दिया।जिसके बाद सभी यात्री चाय-नाश्ता के लिए उतर गए। बस में सवार शकुंतला प्रजापति भी बस से उतरी और सड़क पार कर वॉशरूम के लिए जा रही थी। अभी उन्होंने बस से चार कदम ही आगे बढ़ाए थे कि तभी इंदौर की तरफ से आ रही अमलताश ट्रैवल्स की बस यूपी 75 जीटी-3303 के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई।

Next Post

ऊर्जा मंत्री तोमर ने साधारण से टेंट में पंखे के नीचे रात गुजारी

Mon Jun 2 , 2025
ग्वालियर: बीती रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में कांचमिल स्थित अपने घर के सामने स्थित पार्क में साधारण से टेंट में लगे पंखे के बीच गुजारी। उन्होंने एयर कंडीशनर के अत्यधिक उपयोग से बड़े पैमाने पर हो रहे कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण को पहुँच रहे नुकसान […]

You May Like