खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मावा भट्टियों और मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने

झाबुआ. झाबुआ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल की उपस्थिति में भाबरापाड़ा, कुंडाल, सारंगी, झाबुआ और पेटलावद के मावा भट्टियों एवं मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दूध की रैपिड टेस्टिंग किट से जांच की गई तथा नमक, यूरिया और स्टार्च की मौजूदगी की पड़ताल की गई। भाबरापाड़ा के श्री देवनारायण दूध मावा भंडार से मावा के दो नमूने लिए गए। बिना पंजीयन मावा निर्माण करने पर प्रतिष्ठान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। कुंडाल के पोरवाल किराना एवं मावा भट्टी से भी दो नमूने लिए गए।

इसके अलावा सारंगी के पालीवाल रेस्टोरेंट, झाबुआ के रोचक स्वीट्स और हरिओम स्वीट्स तथा पेटलावद के अशोका रेस्टोरेंट से बर्फी, पेड़ा, गुलाब जामुन, सिंगदान सहित कुल छह मिठाई नमूने और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। रोचक स्वीट्स में उपयोग किए जा रहे तेल की टीपीएम जांच भी की गई।

सभी नमूनों को भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र जारी किए जा रहे है। निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाइयों के नमूने लिए

Wed Nov 4 , 2026
सीधी। त्योहारी सीजन में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य […]

You May Like