त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाइयों के नमूने लिए

सीधी। त्योहारी सीजन में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी ने विकासखंड सिहावल एवं मझौली के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बहरी स्थित श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार से कलाकंद एवं काजू कतली तथा जायसवाल मिष्ठान भंडार से बूंदी के लड्डू एवं बादाम बर्फी की जांच की गई। इसी प्रकार अमिलिया स्थित मां शारदा मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी एवं कलाकंद तथा श्री बालाजी राजस्थान मिष्ठान भंडार से मिल्क केक एवं कलाकंद की जांच की गई। मझौली में श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार से पेड़ा एवं मावा तथा दिल्ली होटल से मावा, मगज के लड्डू एवं चॉकलेट बर्फी की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मगज के लड्डू का नमूना लिया गया, जिसे गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभाग द्वारा त्योहारी अवधि में भी जांच अभियान निरंतर जारी रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम और आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

सरकार का बड़ा फैसला: मौजूदा बैचों के सभी अग्निवीरों का स्थायी सैनिक बनने का मार्ग प्रशस्त

Wed Nov 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 नवम्बर (वार्ता) तीनों सेनाओं में चार वर्ष पहले अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती किए गए अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए उनके सेनाओं में स्थायी सैनिक बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है जिसमें मेरिट […]

You May Like