एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय अंडर-17 महिला टीम के मुख्य कोच जोआकिम अलेक्जेंडरसन ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
यह क्वालीफायर टूर्नामेंट किर्गिस्तान के बिश्केक में 13 से 17 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के ग्रुप जी में शामिल भारतीय टीम का मुकाबला 13 अक्टूबर को मेजबान किर्गिस्तान और 17 अक्टूबर को उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों मैच डोलेन मुर्जाकोव स्टेडियम में खेले जाएंगे। ग्रुप विजेता टीमें अगले साल चीन में होने वाले 12 टीमों के फाइनल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।
अगस्त में भूटान में सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप जीतने के बाद भारतीय टीम ने गोवा में स्थानांतरित होने से पहले बेंगलुरु में अपना प्रशिक्षण शिविर जारी रखा। वे पहले मैच से छह दिन पहले मंगलवार को बिश्केक पहुचेंगे, ताकि किर्गिजस्तान की राजधानी के अपेक्षाकृत ठंडे मौसम के अनुकूल खुद को ढाल सकें।
एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है :-
गोलकीपर: मुन्नी, सूरजमुनि कुमारी, थमीना फातिमा।
डिफेंडर: एलेना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, बिनीता होरो, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेद
लाकड़ा, जॉयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बदाइक, तानिया देवी टोनम्बम।
मिडफील्डर: अभिस्ता बसनेट, अनीता डुंगडुंग, बोनिफिलिया शुलाई, जुलान नोंगमाईथेम, प्रीतिका बर्मन, श्वेता रानी, थंडामोनी बास्की।
फॉर्वर्ड: अनुष्का कुमारी, अन्विता रघुरामन, नीरा चानू लोंगजाम, पर्ल फर्नांडिस, वलैना फर्नांडिस।

Next Post

सौंदर्यीकरण: जलपरी एवं आर्टिफिशल पेड़ो का लोकार्पण 

Mon Oct 6 , 2025
सारनी। पावर जनरेटिंग कंपनी के तत्वाधान मे प्लांट के मुख्य द्वार के सामने सौंदर्यीकरण कर सेल्फी पॉइंट तैयार किया है। पावर प्लांट सारनी के चीफ इंजिनियर व्ही के कैथवार ने न्यू गेट के सामने सेल्फी पॉइंट पर जलपरी एवं लाईटिंग वाले आर्टिफिशल पेड़ का लोकार्पण किया। पावर प्लांट प्रबंधन ने […]

You May Like