विद्यार्थी क्षमताओं को निखारे, शिक्षकों के अनुभव का लाभ लें

इंदौर:स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में सोमवार को नवप्रवेशित 75 विद्यार्थियों का शिष्योपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया.
स्वशासी महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुदाम खाड़े ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद का संसार असीमित है, विदेशों में भी इसके पर्याप्त अवसर बढ़ने लगे है. इस विशाल संभावनाओं वाले चिकित्सकीय क्षेत्र को जीवन में भविष्य के लिए नया आयाम समझें.

भारतीय प्राचीन पद्धति ने जो खोजा और जिसे परंपरागत रूप से अपनाते चले आ रहे है. यह अनोखी और आवश्यक है. चिकित्सा का यह क्षेत्र ज्ञान के आलोक में ले जाएगी. इस नई यात्रा में खुद को ज्ञान के लिए सौंपे और आनंद के साथ इस नए अवसर को भविष्य के लिए संवारे. संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं. यहाँ जो सीख मिलेगी, वे आपके जीवन में बढ़ा बदलाव लाएगी. विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को निखारे, शिक्षकों के अनुभव का लाभ लें और बेहतर से बेहतर बनने की कोशिश करें। कार्यक्रम से पूर्व संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने महाविद्यालय के प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की और महाविद्यालय का अवलोकन किया।

शिष्योपनय संस्कार की शपथ दिलाई
महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाप्राचार्य डॉ. अजीत पाल सिंह चौहान ने स्वागत संबोधन देते हुए कहा कि अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय पूर्व में 1916 से ब्रह्मचर्य आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता था। इसके बाद 1965 से यह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से संबद्ध हुआ, जिसके बाद शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में पाठ्यक्रम की शुरूआत हुई थी.

कार्यक्रम में महाविद्यालय के एसोशिएट प्रो. डॉ शेलेश शुक्ला ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शिष्योपनयन संस्कार की शपथ दिलायी. वहीं सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश मालवीय ने शिष्योपनयन संस्कार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. संचालन डॉ. अनुरूचि सोलंकी ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे

Next Post

IPS बनना चाहता था ये खिलाड़ी, पिता के चलते बने क्रिकेटर

Tue Nov 11 , 2025
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका क्रिकेटिंग करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज 11 नवंबर 2025 को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजू सैमसन का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। संजू सैमसन क्रिकेटर […]

You May Like