
ग्वालियर। सर्व आदि गौङ ब्राह्मण समाज, ग्वालियर द्वारा नई सङक, लश्कर स्थित तेरापंथी धर्मशाला पर दीपावली परिवार मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष आदि गौङ ब्राह्मण समाज, ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष तथा ज्योतिषाचार्य पंडित गिर्राज शरण शर्मा शास्त्री तथा कार्यक्रम संयोजक पंडित दीपक अशोकानंद मिश्रा थे। ब्राह्मण समाज के विभिन्न उपवर्गों के अध्यक्ष के साक्ष्य में कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष पं. महेश मिश्रा, पं. रमेश मिश्रा, डाॅ सुशील शर्मा, श्रीमती रुक्मणी शर्मा, श्रीमती गायत्री शर्मा सहित समाज के सैकडों ब्रह्म बंधु परिवार सहित उपस्थित थे।
सर्वप्रथम भगवान परशुराम के पूजन के उपरांत समाज द्वारा ब्राह्मणों के विभिन्न उपवर्गो से पधारे अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के नवनिर्वाचित न्यासी महेश मुदगल तथा मध्य प्रदेश सनाढय सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाॅ केशव पाण्डे एवं सह अध्यक्ष महेन्द्र पटसारिया प्रकाश नारायण शर्मा एवं समाज के वरिष्ठ डाॅ सुशील शर्मा का दुपट्टा व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा द्वारा तथा आभार व्यक्त पं. रमेश मिश्रा द्वारा किया गया।
