स्पाइसजेट ने संजय कुमार को नियुक्त किया कार्यकारी निदेशक

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन में शामिल पूर्व अधिकारी संजय कुमार को कार्यकारी निदेशक के पद पर नियु्क्त करने की घोषणा की।

स्पाइसजेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री कुमार की नियुक्ति 03 नवंबर से प्रभावी हो गयी है। वह कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह को रिपोर्ट करेंगे। अपनी नयी भूमिका में वह एयरलाइंस के विस्तार, परिचालन और कारोबारी बदलावों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह नियुक्ति ऐसे समय में की गयी है जब स्पाइसजेट आर्थिक तंगी से उबरने की कोशिश कर रही है।

श्री कुमार 12 साल तक इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी के पद पर और तीन साल से अधिक समय के लिए मुख्य रणनीतिकार एवं राजस्व अधिकारी रहे। वह इंटरग्लोबल टेक्नोलॉजी क्वोशंट और एयर एशिया इंडिया में भी शीर्ष पदों पर रह चुके हैं।

श्री सिंह ने श्री कुमार की नियुक्ति पर कहा, “हम स्पाइसजेट परिवार में संजय की वापसी पर उसका स्वागत करते हैं। ऐसे समय में जब हम स्पाइसजेट के लिए नये रास्ते पर बढ़ रहे हैं, विमानन कारोबार का उनका अनुभव और प्रमाणित नेतृत्व कौशल हमारे लिए अनमोल होगा।”श्री कुमार ने कहा कि वह स्पाइसजेट में अपनी नयी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। भारतीय विमानन बाजार अवसरों से भरपूर है। वह टीम के साथ मिलकर स्पाइसजेट के विस्तार और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

 

Next Post

मांग के अभाव में फंडिंग के लिए जूझ रही हैं देश की 65 स्वच्छ औद्योगिक परियोजनाएं: रिपोर्ट

Tue Nov 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) भारत में इस समय 65 स्वच्छ औद्योगिक परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं जो खरीद समझौतों के अभाव में वित्त पोषण के लिए संघर्ष कर रही है। स्वच्छ उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गठित अंतर्राष्ट्रीय संगठन इंडस्ट्रियल ट्रांजिशन एक्सलरेटर (आईटीए), बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और भारतीय उद्योग […]

You May Like

मनोरंजन