
सीधी। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय चुरहट में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखनंदन सोनी भैय्या के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और केक काटकर जयंती मनाई। वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश के विकास, आधुनिक तकनीक और संचार क्रांति में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखनंदन सोनी भैय्या, कमलेश्वर सिंह, समाजसेवी विजय गुप्ता, जगदीश गुप्ता, जग्गलाल कोल, पार्षद अफजल खान, रामपाल सिंह, मोहम्मद रजा, शिवमंगल पटेल, प्रेम सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रवीण गुप्ता, रामसुमिरन सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
