जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत

जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत

हरारे, 28 मई (वार्ता) जिम्बाब्वे में मिडलैंड्स प्रांत के क्वेके के पास एक राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक ईंधन टैंकर, एक ट्रक और एक वैन की टक्कर होने से 12 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस के प्रवक्ता पॉल न्याथी ने एक बयान में कहा कि दो ट्रेलर वाला पेट्रोल टैंकर सामने से आ रहे एक ट्रक और वैन से टकरा गया। टैंकर वैन को कई मीटर तक घसीटते हुये वैन के ऊपर ही पलट गया, जिसके कारण वैन में सवार 12 लोगों की मौत हो गयी। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हुयी है।

पुलिस के अनुसार, कई दुर्घटनाएं लापरवाही, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जबकि कुछ हादसे खराब वाहनों की वजह से भी होते हैं।

Next Post

खाद का अग्रिम उठाव और प्रत्येक समिति में भण्डारण सुनिश्चित करें

Wed May 28 , 2025
रीवा:कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रकरण के बिना किसी कार्यवाही के एल-1 से एल-2 में जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करें.समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सभी आवेदन एक सप्ताह में […]

You May Like