खाद-बीज दुकानों में छापेमारी, अनियमितता पाये जाने पर नोटिस

जबलपुर। किसानों को समय पर, पारदर्शी तरीके से और निर्धारित सरकारी दरों पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के दल ने पनागर स्थित विभिन्न उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों में छापेमारी की । निरीक्षण के दौरान श्री राम बीज भंडार, कुशवाहा बीज भंडार तथा अजय कृषि केंद्र के दस्तावेजों, स्टॉक और वितरण व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की गई। श्री राम बीज भंडार के निरीक्षण के दौरान मूल्य सूची, स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो, क्रेडिट कार्ड तथा पीओएस मशीन में टोकन का संधारण पूरी तरह नियमानुसार और अद्यतन पाया गया। वहीं, अजय कृषि केंद्र बीज भंडार के निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में गंभीर लापरवाही सामने आई। यहां स्टॉक रजिस्टर सुव्यवस्थित और नियमानुसार संधारित नहीं पाया गया, जिससे उर्वरक और बीज के वास्तविक भंडारण व बिक्री का मिलान प्रभावित हो रहा था। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए प्रतिष्ठान के संचालक को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया है

Next Post

मुख्यमंत्री का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Fri Nov 20 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को डुमना एयरपोर्ट पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ ट्रांजिट विजिट पर नरसिंहपुर से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर लगभग 2.25 बजे डुमना एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। […]

You May Like