भानपुरा तहसील के करमदीखेड़ा में युवक की हत्या: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भानपुरा। भानपुरा तहसील के ग्राम करमदीखेड़ा में बुधवार देर रात हुई युवक शंभू सिंह पिता तूफान सिंह (40 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 22 और 23 अक्टूबर की मध्यरात्रि में आपसी कहासुनी और गाली-गलौज के दौरान शंभू सिंह की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी कमलेश मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

हत्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने नीमच-भोपाल हाईवे पर करीब आठ घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस के उच्च अधिकारियों — एडिशनल एसपी हेमलता कुरील, एसडीओपी और थाना प्रभारी रमेशचंद दांगी द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

पुलिस ने जांच के बाद हत्या के मुख्य आरोपी धनराज पिता श्यामलाल मीणा (45) एवं अरुण पिता बजरंग मीणा (30), दोनों निवासी मोखमपुरा, को राजस्थान के रामगंजमंडी से गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी रमेशचंद दांगी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में हत्या का कारण यह सामने आया कि आरोपी धनराज अपनी पिकअप वाहन से जा रहा था। इसी दौरान मृतक शंभू सिंह और उसका साथी, जो शराब के नशे में थे, ने वाहन रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपी वहां से निकल गया और कुछ देर बाद साथियों को लेकर लौटकर मृतक के घर पहुंचा तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घटना की सूचना घायल साथी कमलेश मेघवाल ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और त्वरित जांच शुरू की। मृतक के भाई भारत सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों द्वारा उपयोग में लाई गई पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

इस कार्रवाई में एसआई जोरसिंह डामोर, एसआई बलवीरसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Post

चलती इंटरसिटी में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा यात्री

Fri Oct 24 , 2025
नैनपुर।मंडला जिले के नैनपुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढऩे का प्रयास कर रहे एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मौके पर ड्यूटी पर मौजूद कमर्शियल इंस्पेक्टर किशोर […]

You May Like