शहडोल। लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को शहडोल से सिंहपुर होते हुए डिंडोरी जा रही यात्रियों से भरी बस तेज बहाव वाले नाले में फंस गई। नाले के बीच पहुंचते ही बस तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने और बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Next Post
सौम्या आनंद जिला पंचायत सीईओ और आकाश अग्रवाल होंगे मझौली एसडीएम
Fri Aug 21 , 2026
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 31 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इसी क्रम में श्योपुर जिले में जिला सीईओ एवं अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ आईएएस सुश्री सौम्या आनंद को अब सीधी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। […]

You May Like
-
8 months ago
सांसद गुप्ता बने स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य