डकेट के विकेट का जश्न मनाने पर सिराज पर लगा जुर्माना

लॉर्ड्स 14 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर बेन डकेट का विकेट लेने पर प्रतिक्रिया स्वरुप जश्न मनाने और बल्लेबाज से टकराने को लेकर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया और एक डेमैरिट अंक उनके खाते में जोड़ा गया।

यह घटना भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन हुई। बेन डकेट को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज द्वारा व्यक्त की गई प्रतिक्रिया और वापस लौट रहे बल्लेबाज से टकराने को लेकर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया। 24 महीने की अवधि में यह दूसरी बार है जब उनके खाते मे डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन का दोषी पाया गया।

आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा, “आउट होने के बाद, सिराज ने अपने फॉलो-थ्रू में बल्लेबाज के पास जश्न मनाया और डकेट के वापस लौटने पर उनसे टकराये।”

 

Next Post

सावन के पहले सोमवार को महामृत्युंजय भगवान के दर्शन के लिए लगा ताता 

Mon Jul 14 , 2025
रीवा।रीवा में है महामृत्युंजय मंदिर जहां मौत के कदम भी ठिठक जाते हैं ! सावन में उमड़ा भक्तों का सैलाब रीवा में है महामृत्युंजय मंदिर जहां मौत के कदम भी ठिठक जाते हैं ! सावन में उमड़ा भक्तों का सैलाब सावन के पहले सोमवार को देश के अलग-अलग मंदिरों में […]

You May Like