जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन के सामने मड़ई मैदान और व्हीकल फैक्ट्री गेट नम्बर 6 के पास पुलिस ने दबिश देकर शराब बेचते दो तस्करों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 601 पाव देशी शराब एवं स्कूटी जप्त की गई।पुलिस ने बताया कि शराब बेचने ग्राहकों का इंतजार कर रहे किशन केवट 20 वर्ष निवासी सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पीछे बगीचा मड़ई को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसके कब्जे मे तीनों बोरियों को चैक करने पर कुल 301 पाव देशी शराब कीमती लगभग 24 हजार 40 रूपये की रखी मिली जिसे जप्त किया गया। इसी प्रकार व्हीकल फैक्ट्री गेट नम्बर 6 के पास दबिश दी गई नाटी उर्फ रामनारायण चौधरी 34 वर्ष निवासी नई बस्ती बगिया टोला रंाझी को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कब्जे से 300 पाव देशी शराब मय स्कूटी के जप्त की गई।
