तुलसीपीठ मे तुलसी उत्सव का आयोजन

सतना/चित्रकूट:संस्कृति विभाग के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी तथा तुलसी शोध संस्थान चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान मे चार दिवसीय ‘‘तुलसी उत्सव- रघुनाथ गाथा’’ समारोह का अयोजन प्रमोवन चित्रकूट के ‘तुलसी मंच’ में किया जा रहा है। जिसमें गोस्वामी तुलसी दास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रस्तुतियाँ रामकथा की भक्तिमयी, संगीतमयी प्रस्तुति रामचरित मानस समेत सन्त महाकवि तुलसीदास जी की अन्य 12 रचनाओं पर प्रकाश डाला जायेगा। चारों दिन दोनो समय रामलीला की भी अकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी।
इसके तहत 20 अक्टूबर को श्रीरामलीला प्रस्तुति- (कैकेई-मंथरा संवाद, राम वनवास, केवट प्रसंग और भरतमिलाप)    व्याख्यान- ‘‘लोक में श्रीराम के आदर्श की प्रासंगिकता’’वक्ता- डाॅ. नवल किशोर मिश्रा, वनारस   बघेली लोक गीतों में श्रीराम-सुश्री स्नेहा मिश्रा एवं साथी, मऊगंज (म.प्र.)
विनय पत्रिका पदों पर गायन- ओरछाधीश सेवा समिति, ओरछा (म.प्र.)
संगीतमयी में राम कथा – सुश्री पुष्पा रामायणी, चित्रकूट (म.प्र.)
संगीतमयी राम भक्ति गायन- श्री भैरवदास जी महाराज, प्रयागराज
श्रीरामलीला प्रस्तुति- (सीताहरण, सुग्रीव मित्रता और बालि वध प्रसंग)
21 नवम्बर
श्रीरामलीला प्रस्तुति-(लंका दहन, विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद प्रसंग)
व्याख्यान- ‘‘श्रीराम पर्यावरण प्रेम एक शाश्वत संदेश’’
वक्ता-        डाॅ. घनश्याम गुप्ता,चित्रकूट (म.प्र.)
संगीतमयी रामकथा- डाॅ. आर.के.पाण्डेय एवं साथी, चित्रकूट बघेली लोक गीतों में राम-सुश्री अर्चना पाण्डेय एवं साथी,रीवा  बघेली श्रीराम म.प्रनृत्य नाटिका- श्री अरविन्द पटेल, एवं साथी, सीधी श्रीरामलीला प्रस्तुति-(लक्ष्मण शक्ति, राम-रावण युद्ध और राम राज्याविषेक प्रसंगइस चार दिवसीय समारोह का समन्वय तुलसी साहित्य एवं रामकथा के मर्मज्ञ विद्वान प्रो. अवधेश प्रसाद पाण्डेय करेगें। समस्त तीर्थयात्रियों, नागरिकों, विद्वानों से उक्त आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। रामभक्ति की प्रस्तुति रामलीला मण्डली – श्री आदर्श रामलीला मण्डली, खजुरीताल (म.प्र.) द्वारा किया जायेगा।

Next Post

चित्रकूट दीपदान मेले में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Mon Oct 20 , 2025
सतना:चित्रकूट दीपदान मेले के दौरान सतना-चित्रकूट मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सवारी वाहनों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने कड़ा कदम उठाया है। विशेष जांच अभियान के तहत 12 वाहनों पर अनियमितताओं के लिए कुल 24,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।