छतरपुर:भारत के सबसे लोकप्रिय युवा संत और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुके हैं। भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों का वैश्विक प्रचार करने निकले बागेश्वर सरकार का यह दौरा न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक नई लकीर खींचने जा रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई संसद से शांति का संदेश
आज ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहाँ की संसद के हॉल में विशेष सत्संग को संबोधित करेंगे। कैनबरा में रहने वाले भारतीय भक्तों द्वारा आयोजित इस सत्र में ऑस्ट्रेलियाई संसद के कई प्रतिनिधि और इंडो-ऑस्ट्रेलियाई अतिथि विशेष रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, आपसी भाईचारा और भारतीय आध्यात्म के गहरे संदेशों को वैश्विक पटल पर रखना है।
पर्थ में सजेगी दिव्य हनुमंत कथा
कैनबरा के ऐतिहासिक सत्र के बाद बागेश्वर सरकार ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहर पर्थ के लिए रवाना होंगे। पर्थ के भव्य कन्वेंशन सेंटर में हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है।
