आवास योजना सर्वे में लापरवाही पर पटवारी निलंबित

सागर। सागर जिला में आवास योजना सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम बण्डा द्वारा पटवारी दीना प्रसाद अहिरवार, हल्का नं0 27 तहसील बण्डा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आवास योजना सर्वे में एक माह से ऊपर के समय व्यतीत हो जाने के पश्चात एवं कारण बताओ नोटिस देने के पश्चात भी एक भी मकान का सर्वे नहीं किया।

तहसीलदार बण्डा द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अवलोकन के बाद पाया गया कि पटवारी दीना प्रसाद अहिरवार का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता का द्योतक है जिस पर पटवारी को निलंबित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Next Post

मध्यभारत प्रांत में RSS का संघ शिक्षा वर्ग शुरू, 31 जिलों के 743 स्वयंसेवक ले रहे हैं प्रशिक्षण

Sun May 17 , 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत में आयोजित संघ शिक्षा वर्गों में 31 जिलों के 743 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिवपुरी, ब्यावरा और बैतूल में 16 मई से शुरू हुए इन वर्गों का औपचारिक उद्घाटन आज 17 मई को किया गया। वर्गों में शिक्षार्थियों को शारीरिक, बौद्धिक, […]

You May Like