खाखन नदी के समीप बड़ा हादसा, बल्कर पलटा-चालक बाल-बाल बचा

सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र के बरगवां मार्ग स्थित खाखन नदी के समीप आज दिन बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से आ रहा एक बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 के सिंगल रोड हिस्से में हुआ, जहां संकरी सड़क और तेज गति से गुजरते भारी वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्कर चालक धर्मेंद्र पटेल वाहन क्रमांक जीएच 12 बीवाई 8625 ने बताया कि सामने से आ रही एक सवारी बस अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। टक्कर से बचने के प्रयास में उन्होंने वाहन को साइड में मोड़ा, जिससे बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ग्राम झखरावल निवासी महमूद अली एवं पवन द्विवेदी सिंगरौली की ओर से आ रहे थे। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए और राहत कार्य में सहयोग किया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि बल्कर वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

Next Post

गश्त के दौरान वनकर्मियों पर फायरिंग, अवैध सागौन कटाई मामले में एफआईआर दर्ज

Wed Feb 4 , 2026
सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध सागौन की लकड़ी काटने एवं भंडारण करने पर थाना सुआताला में एफआईआर दर्ज की गई। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के […]

You May Like