शहर में बढ़ते अपहरण के मामले
इंदौर:शहर में अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार बच्चों के लापता होने की शिकायतें दर्ज की गईं. इन मामलों में अज्ञात आरोपी बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. चारों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का हैं, थाना क्षेत्र के आईडिया मल्टी तेजपुर गड़बड़ी में रहने वाली 30 वर्षीय सोना पित कमल राठौर के पुलिस को बताया कि सुबह 9 बजे के लगभग कोई अज्ञात आरोपी मेरी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया.
इसी तरह दूसरी घटना भी यही की है, 50 वर्षीय मंगला पित स्व. प्रकाश रणसिंगे ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे बेटे को बहला फुसलाकर ले गया. तीसरी घटना लसूडिया थाना क्षेत्र की हैं. महालक्ष्मीनगर में रहने वाले प्रेमलाल पिता दलपत गोलकार ने बताया कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसी तरह की चौथी घटना महू थाना क्षेत्र की है.
यहां रहने वाली मीरा पति सुनील फुटवाईक ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात आरोपी मेरे बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. चारों ही मामलों में पुलिस प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश करने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरु की. पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत नजदीकी थाने में सूचित करें.
