योग पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को “योग कनेक्ट 2025: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर एक वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें दुनिया भर के अग्रणी अंतरराष्ट्रीय योग संस्थानों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि आधुनिक युग में विश्व को योग की उपयोगिता समझ में आ रही है और लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। सम्मेलन में योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, प्रो एच.आर. नागेन्द्र और भिक्खु संघसेना शामिल रहे।

सम्मेलन का आयोजन 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के रूप में किया गया। इस शिखर सम्मेलन में देश और विदेश के योग गुरुओं, नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और उद्योग नेताओं के साथ साथ अनेक शोधकर्ता शामिल हुए। शिखर सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, बहरीन और दक्षिण कोरिया सहित अन्य देशों के 1000 विशेषज्ञ भी शामिल हुए।इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान‌ परिषद ने किया है।

शिखर सम्मेलन में ‘योग प्रभाव’ रिपोर्ट का विमोचन किया गया। यह रिपोर्ट शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए प्रासंगिक होगी। रिपोर्ट में देश भर में योग अभियानों‌ की पहुंच और प्रभावशीलता के बारे में जानकारी दी गयी है। कार्यक्रम में “भारतीय वृक्ष वैभवम:” रिपोर्ट भी जारी की गयी जिसमें भारतीय पेड़ों के महत्व और उनकी प्रासंगिकता का उल्लेख है।

 

 

Next Post

अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए समिति गठित, तीन माह में देगी रिपोर्ट

Sat Jun 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) नागर उड्डयन मंत्री के. राममाेहन नायडू ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देगी। श्री नायडु ने यहां […]

You May Like