जबलपुर: कैंट विधानसभा के बिलहरी में शराब के नशे में चूर कार सवारों ने देर-रात जमकर कोहराम मचाते हुए सड़क पर बैठे 5 गौवंश को रौंद डाला। रफ्तार इतनी तेज थी कि गायों को टक्कर मारने के बाद कार कई गुलाटियां खाते हुए पलट गई। इसके बाद कार में सवार युवक वाहन मौके पर छोड़कर किसी अन्य वाहन से फरार हो गए।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे बिलहरी मुख्य मार्ग पर काफी तेज धमाके आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। तो देखा कि सड़क पर गायें तड़पते हुए पड़ी है। वहीं समीप ही एक कार पलटी हुई पड़ी थी। लोगों को घटनाक्रम समझने में ज्यादा समय नहीं लगा। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई।
