नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को ध्वस्त कर लाल आतंक की कमर तोड़ रहे हैं सुरक्षा बल: शाह

नयी दिल्ली 22 सितम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के एक ओर सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को व्यवस्थित रूप से ध्वस्त कर लाल आतंक की कमर तोड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में आज हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के दो सदस्य मारे गए हैं। मृतकों की पहचान राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई है जिनमें से प्रत्येक पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा , ” महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे सुरक्षाबलों ने केंद्रीय समिति के दो सदस्य नक्सल नेताओं कादरी सत्यनारायण रेड्डी उर्फ कोसा और कट्टा रामचंद्र रेड्डी को मार गिराया। मारे गए दोनों नक्सल नेताओं पर 40-40 लाख रूपए का इनाम था। हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को व्यवस्थित रूप से ध्वस्त कर लाल आतंक की कमर तोड़ रहे हैं।”

 

Next Post

अमेरिका से बातचीत के लिए हैं तैयार, बशर्ते परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग को त्यागें ट्रम्प: किम जोंग

Mon Sep 22 , 2025
प्योंगयांग, 22 सितंबर (वार्ता) उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते अमेरिका उत्तर कोरिया से परमाणु शस्त्रागार त्यागने की अपनी मांग को छोड़ दे। श्री किम जोंग ने रविवार को सुप्रीम पीपुल्स असेंबली […]

You May Like