![]()
जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत शांतिनगर में एक परिवार के चार लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या करने के इरादे से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान एक पर भी डंडे से हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुुलिस के मुताबिक अंकित अम्बाड़े 22 वर्ष निवासी शांतिनगर परसवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शांतिनगर मेंं परसवाड़ा निवासी नितिन चौधरी को सूरज व सूरज के पिता राजेश अहिरवार, सूरज के चाचा राहुल अहिरवार और सूरज का चचेरा भाई मोंटी अहिरवार ने घेर लिया और हत्या करने की नियत उसे पर डंडे से हमला कर दिया । वह बीच बचाव करने पहुंचा तो चारों ने उस पर भी डंडे से हमला किया । गंभीर चोटें आने पर नितिन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया ।
