चचेरे भाईयों की करतूत: प्रेमिका के पति को गोली मारी, महिला की करधोनी लूटी

दतिया: महिला के पति को गोली मारकर उसकी करधोनी लूटने वाला उसी का प्रेमी निकला। लूट की आड़ में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमिका के पति को मारा। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है।एसडीपीओ प्रियंका मिश्रा ने बताया कि आरोपी सागर पाल और पीड़ित महिला का शादी से पहले प्रेम-प्रसंग था। प्रेमिका की शादी के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था, इसलिए उसने प्रेमिका के पति को मारने की साजिश की।

दरअसल ग्राम कुम्हेड़ी निवासी प्रदुमन सिंह अहिरवार पर उस वक्त जानलेवा हमला हो गया। वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। दिनारा रोड पर ग्राम चोपरा के पास दो नकाबपोश युवकों ने रास्ता रोककर उनकी पत्नी से जेवर लूटने की कोशिश की।विरोध करने पर प्रदुमन को कट्टे से गोली मार दी गई।

घायल हालत में प्रदुमन को अस्पताल ले जाया गया, जबकि हमलावर उसकी पत्नी की चांदी की करधोनी लेकर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने एक विशेष टीम बनाई गई। जिसने तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से महज चार दिन में वारदात का पर्दाफाश कर दिया।

Next Post

MP: मूसलधार बारिश, मंडला और डिंडौरी में आज बंद हैं स्कूल, 28 जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट

Sat Jul 5 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए भारी बारिश […]

You May Like