गला दबाने से हुई थी कंचना की मौत, पीएम रिपोर्ट में पुष्टि

भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग की जांच करते हुए कंचन साहू की हत्या के आरोपी उसके पति हेमराज साहू पर कार्रवाई की है. कंचन की पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है.

बता दें कि करीब 10 दिन पहले कंचन साहू (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. कंचन टीला जमालपुरा की रहने वाली थी. हेमराज साहू ग्राम खेजड़ा स्थित राधाकृष्णा कॉलोनी रहवासी से उसकी शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी. हेमराज फुटकर व्यवसायी है और हाट-बाजारों में दालें बेचने का काम करता था. कंचन और हेमराज दोनों की यह दूसरी शादी बताई गई. दोनों पहले से तलाकशुदा थे. पिछले दिनों जब कंचन अपने मायके गई थी, तब उसने अपनी मां को पति के लगातार गांव चलने की बात भी बताई थी. कंचन इसके लिए तैयार नहीं थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनती थी. इस बीच 19 जनवरी को कंचना को सुबह बेसुधी हालत में पाया गया. अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने कंचन को मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को आई पीएम रिपोर्ट में कंचन का गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई. पुलिस ने कंचन के पति हेमराज को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

 

 

Next Post

क्रिश्चियन कॉलेज जमीन मामले में हाई कोर्ट से स्टे

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर: आखिर क्रिश्चियन कॉलेज प्रबंधन को हाईकोर्ट से से मिल गया. अगली सुनवाई डेढ़ माह बाद होगी. कोर्ट में स्टे का आधार अपर आयुक्त कोर्ट में लगी याचिका को बनाया गया है. राजस्व अपर आयुक्त कोर्ट के आदेश में प्रति परीक्षण याचिका की सुनवाई 3 फरवरी नियत कर यथा स्थिति […]

You May Like

Play sound