थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का निधन

बैंकॉक, 25 अक्टूबर (वार्ता) थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का शुक्रवार को किंग चुलालोंगकोर्न मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थी।

शाही परिवार के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

कार्यालय ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा कि डॉक्टरों की एक टीम सात सितंबर, 2019 से अस्पताल में राजमाता के स्वास्थ्य की निगरानी और उपचार कर रही थी, ने पाया कि वह कई शारीरिक प्रणालियों में कई बीमारियों और असामान्यताओं से पीड़ित थीं, जिसके लिए निरंतर चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी।

चिकित्सकों के अनुसार राजमाता को 17 अक्टूबर, 2025 को रक्तप्रवाह में संक्रमण हो गया था और अथक प्रयासों के बावजूद उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई और कल रात 9:21 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न फ्रा वजीराक्लाओचाओयुहुआ ने राजमाता के शाही अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, जो शाही परंपराओं के अनुसार सर्वोच्च सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा। उनके अवशेषों को बैंकॉक के ग्रैंड पैलेस में स्थित दुसित महा प्रसाद सिंहासन हॉल में प्रतिष्ठित किया जाएगा।

राजा ने एक वर्ष के शोक की अवधि भी निर्धारित की है। यह अवधि राजमाता के निधन की तिथि से शाही परिवार के सदस्यों और शाही दरबार के अधिकारियों पर लागू होगी।

 

Next Post

स्वास्थ्य सूचकांक में मप्र में अच्छा स्थान प्राप्त करेगा सतना : शुक्ला

Sat Oct 25 , 2025
सतना : जिला चिकित्सालय परिसर में 150 बिस्तरों का अतिरिक्त ब्लॉक तैयार हो जाने के बाद यह अस्पताल कुल 605 बिस्तरों की क्षमता से युक्त होगा. जिसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि न सिर्फ चिकित्सा क्षेत्र में सतना का भविष्य उज्जवल है बल्कि स्वास्थ्य सूचकांक में भी […]

You May Like